पानीपत में एक कूरियर ब्वॉय के साथ 50 हजार की ठगी हुई है। दरअसल एक ग्राहक ने एक कंपनी से आईफोन की 50 हजार कीमत की स्मार्ट वॉच ऑर्डर की। डिलीवरी ब्वॉय ने उसे बाइ हैंड कूरियर पकड़ाया। बदले में ग्राहक जल्दबाजी का बहाना बनाकर उसकी तरफ एक पैकेट में रुपए होने की बात कह कर फेंक कर फरार हो गया। पैकेट में 500-500 के नकली नोट थे। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 406 के तहत केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोरियर ब्यॉय मनीष।

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में मनीष कुमार ने बताया कि वह कच्चा कैंप बसंत नगर का रहने वाला है। वह एक कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। वह रोजाना की तरह बुधवार को भी कूरियर देने गया था। शाम करीब 4 बजे वह विराट नगर फेस-2, राधा रमन मंदिर के सामने ग्राहक को पैकेट देने गया था। वहां ग्राहक ने जल्दबाजी दिखाते हुए फटाफटा उससे पैकेट ले लिया। इसके बाद वह एक बंद पैकेट मनीष की तरफ फेंक कर चला गया।

 नकली नोट देकर फरार हुआ आरोपी।

मनीष ने उसे रोकना चाहा, कहा कि वह एक बार पैकेट के रुपयों को गिन ले, फिर चले जाना। मगर वह कहने लगा कि पैकेट में रुपए पूरे हैं, गिन लेना। मैं जल्दी में हूं। मनीष ने पैकेट फाड़ा तो देखा कि उसमें 500-500 के नकली नोट थे। मनीष ने तुरंत उसका पीछा किया, मगर वह एक गली पार करने के बाद नहीं दिखा। पैकेट में 500-500 के 92 नोट निकले, जिसमें हिन्दी में बाईं तरफ भारतीय बच्चों का बैंक व दाईं तरफ चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!