Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नहीं थम रहें ठगी के मामले, दो धोखाधड़ी के 2 मामले:रिटायर्ड कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया तो कटे पैसे, दूसरे में ATM बदलकर की ठगी

रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने शिवाजी कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड है। वह ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके खाते से पैसे निकल गए। दो ट्रांजेक्शन हुई। एक 9999 रुपए की और दूसरी 25 हजार रुपए की। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

सोनीपत के गांव छिछड़ाना निवासी सुरेंद्र ने शिवाजी कॉलोनी थाने में ठगी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। उसने 20 हजार रुपए निकलवाए और फिर 5 हजार रुपए निकाले। इसके बाद 5 हजार और निकालने चाहे तो वे पैसे नहीं निकले।

इसी दौरान 2 व्यक्ति आए और उन्होंने बैलेंस चेक करने के लिए बोला। जब बैलेंस चेक किया और कार्ड निकाला तो वहां खड़े दोनों लोगों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम बदलकर 25 हजार रुपए निकाल लिए। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी।

Exit mobile version