Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ठगी का मामला: बैंक कर्मी बनकरक्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए डाउनलोड करवाई ऐप,ठगे 1.40 लाख

 रोहतक जिले में एक व्यक्ति से बैंक कर्मी बनकर 1 लाख 40 हजार 208 रुपए ठगे गए हैं। ठगी का पता उस समय चला, जब बैंक से पैसे कटने का फोन आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

रोहतक के सेक्टर-3 निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका SBI बैंक में खाता है, जिसका डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड जारी करवा रखा है। वह पिछले काफी समय से क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहता था। इसके लिए 13 अगस्त को 10 हजार 295 रुपए भी भरे थे। सोमवार को उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को SBI के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया। उसने पूछा कि क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहते हैं, जिस पर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए प्रोसेस चल रहा है, लेकिन क्रेडिट कार्ड अभी तक बंद नहीं हुआ। सामने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन प्रोसेस शुरू करके क्रेडिट कार्ड बंद करवाने की बात कही।

वीरेंद्र ने बताया कि वह सामने वाले की बातों में आ गया और क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए SBI की ऐप डाउनलोड करने के लिए एक अन्य एप्लिकेशन डाउनलोड करवा दी। उस एप्लिकेशन की आईडी पूछ ली। प्रोसेस के बहाने से SBI खाते की सभी जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से 49 हजार 999 रुपए व क्रेडिट कार्ड से 96 हजार 209 रुपए निकाल लिए।

वीरेंद्र ने बताया कि पैसे कटने के बाद SBI से फोन आया और उन्होंने खाते से पैसे कटने की सूचना दी। इससे उसे पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके 1 लाख 46 हजार 208 रुपए ठग लिए हैं।

Exit mobile version