Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने एक युवक को मारी गोली: युवक की हालत गंभीर; पीजीआई भर्ती

हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में 4 युवकों ने एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। गोली सीने के पास दाएं कंधे में लगने से घायल हुए युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 प्रारंभिक जांच में सामने आए चारों आरोपित युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो पाने के कारण पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। घटना की सही वजह का पता पीड़ित के बयान दर्ज होने पर ही लग पाएगा। घटना को लेकर पीड़ित युवक के परिवार के लोग भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

मामले में थाना शिवाजी कॉलोनी के कार्यकारी प्रभारी सुरेश ने बताया है कि गांव रिटौली निवासी 25 वर्षीय विक्की उर्फ सोनू को गांव के ही चार युवकों ने गोली मार दी। सूचना के बाद घटनास्थल का मुआयना किया गया। घायल विक्की को पीजीआई में अभी तक होश में नहीं आया है। घायल के बयानों का इंतजार है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, विक्की का गांव में चार माह पहले 4-5 युवकों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से आपसी रंजिश हो गई थी। विक्की खेती-बाड़ी का काम करता है। वारदात के बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई है। फ़िलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।

Exit mobile version