हरियाणा के रेवाड़ी में ज्वैलर्स लूट कांड में लापरवाही बरतने पर एक साथ 4 पुलिस थानों के SHO सस्पेंड कर दिए गए हैं। इनमें बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाजपत, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चंद और रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद शामिल हैं। SP गौरव राजपुरोहित ने चारों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। जिसकी जांच डीएसपी हेडक्वार्टर करेंगे।

सस्पेंड करने से पहले चारों को इस मामले में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद को छोड़कर तीनों थानों के एसएचओ ने जवाब देने तक की जहमत नहीं उठाई। इंस्पेक्टर भगवत प्रसाद द्वारा दिया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया। सस्पेंड करने के बाद चारों इंस्पेक्टर का मुख्यालय पुलिस लाइन रेवाड़ी रहेगा।

दरअसल, 11 नवंबर की सुबह करीब पौने 12 बजे रेवाड़ी के बावल कस्बा स्थित कटला बाजार में कोमल ज्वैलर्स पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने 50 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी के अलावा 30 हजार रुपए कैश लूट लिए थे। बदमाशों ने दो राउंड गोलियां भी चलाई थी, जिसमें एक गोली शोरूम मालिक प्रीतम सोनी का बेटे हरेंद्र को लग गई थी। लूट की वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार होने में कामयाब हो गए थे।

4 SHO को सस्पेंड करने के आदेश…

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!