Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अपनी दुकान के बाहर धूप सेक रहे टेलर पर चार बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां- मौके पर ही मौत

रोहतक जिले में महम के गांव सैमाण में गुरुवार को बदमाशों ने दूकान के बाहर धूप सेक रहे टेलर पर कुछ बदमाशों ने सरे राह ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे टेलर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही महम थाना पुलिस के साथ साथ सीआईए-वन और टू भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जरूरी साक्ष्य व जानकारी जुटा मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई। मृतक के शव को पीजीआई के शवगृह में भेज दिया है जिसका आज पोस्टमार्टम होगा।

गांव सैमाण निवासी अशोक गांव में ही टेलरिंग का काम करता था। गुरुवार दोपहर बाइक व कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने अशोक पर गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों को देख बदमाश अपने वाहनों से फरार हो गए। घायल हुए अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की है। युवक की हत्या के पीछे पुरानी रजिंश की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। थाना महम पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात का खुलासा हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे के साथ 2013 में कुकर्म हुआ था। जिसमें दो बालिग व दो नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मामले में दोनों बालिग बड़े समय के बाद जेल से बाहर आए थे। इस दौरान आरोपितों में झगड़ा हो गया व सात माह पहले रोहित नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इसी मामले से जोड़कर देख रही है।

Exit mobile version