हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। आरोप एक महिला ने लगाया है। इसके साथ ही पुलिस ने मासूम के दो भाइयों और एक दोस्त के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म के आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। जुलाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जुलाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का स्टूडियो है। वहां पर कार्य करने वाले गौरव ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर उससे 48 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन बाद जब उसने राशि वापस मांगी तो उसे छत पर बुला लिया। वहां पर मौजूद विकास ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दीपक नामक युवक ने वीडियो बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देकर दीपक और उनके नौकर गौरव ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

यौन शोषण का यह सिलसिला 10 अक्टूबर तक जारी रहा। उसने मासूम शर्मा को इसके बारे में बताया तो उल्टा उसने ही धमकाया। इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा ने उसको जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला की शिकायत पर मासूम शर्मा, दीपक, विकास व गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मार्च 2021 में मशहूर गायक मासूम शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी दूसरे देश के नंबर से आई थी। धमकी वाट्सएप काल के जरिये दी गई थी। उसके बाद मैसेज भी भेजा था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसके गांव के युवक ने ही धमकी दी थी। इस मामले में एक युवती का भी नाम सामने आया था। पुलिस ने गुरुग्राम में जाकर भी जांच की थी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!