हरियाणा में बुधवार सुबह सोनीपत, पंचकूला, भिवानी और कुरुक्षेत्र में बारिश हुई। रोहतक, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, झज्जर, कैथल, यमुनानगर और हिसार में बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1 एमएम दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 83.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है।

