पानीपत के साथ हरियाणा के चार शहरों को जल्द AC इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिल सकता है। पानीपत शहर में काफी समय से सिटी बस सेवा की जरूरत लग रही है। इसके लिए Transport Department ने 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों की मांग Head Office को भेजी है। इन बसों को जिले के लोकल रूट पर चलाया जाएगा। कॉलेज व स्कूल जाने वाले छात्रों को इन बसों से काफी लाभ होगा। आशा है कि 6 महीने में इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएगी। इससे पहले भी परिवहन विभाग द्वारा दो बार सिटी बस सर्विस शुरू करने की Planning क़ी गई थीं लेकिन यह योजना पूरी ना हो सकी। अब फिर से सरकार ने पूरे हरियाणा के सभी डिपो से जानकारी मांगी है। जिसमें पानीपत जिले को पहले 40 इलेक्ट्रिक बसें देने का प्रस्ताव भी था,लेकिन 10 बसें और मिलाकर यह संख्या 50 हो गई।
शहर में पहली बार सिटी बसें चलने की योजना को बजट में जोड़ा गया है। ऐसे में आशा है कि पहले दो बार असफल रहा यह प्रयत्न अबकी बार सिरे चढ़ सकता है। इलेक्ट्रिक बसों से किसी प्रकार का कोई प्रदूषण भी नहीं होगा। सरकार का कहना है कि चार जिलों में इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं शुरू की जाएगी. 2 बार सिटी बस की योजना बनाई गई और यात्रियों के लिए चलाई भी गईं, लेकिन दोनों ही बार यह सफल ना हो सकी। इसका मुख्य कारण सवारियों का ना मिलना बताया गया। सबसे पहले वर्ष 2013 में सिटी बस शुरू की गई थीं, जो एक महीने बाद बंद हो गईं. दूसरी बार 2021 में City बस सेवा शुरू की गई जो सिर्फ सात दिन तक ही रही।
इसराना, समालखा, मतलौडा, रिफाइनरी, कुराड़, सनौली, बापौली, सफीदों व करनाल तक बसें चलाई जाएगी। रोडवेज GM कुलदीप जांगड़ा के अनुसार सरकार द्वारा इन बसों को डिपो में भेजा जाना है। GM कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि डिपो को 50 इलेक्ट्रिक एसी बस मिलनी है। इन सिटी बसों से Roadways के राजस्व में भी बढ़ौतरी होगी और लोकल रूट पर बसों की कमी भी दूर होगी।
सिटी बस सेवा शुरू होने पर किराया किलोमीटर आधार पर लिया जाएगा। इसमें जानकारी के अनुसार न्यूनतम किराया 10 रुपये व अधिकतम किराया 25 रुपये रखा जाएगा, लेकिन अभी मुख्यालय से गाइडलाइन मिलना शेष है। शहर में लगभग आठ हजार Three Wheeler वाहन है। जिसके कारण शहर में ट्रैफिक रहता है। सिटी Bus आने से ज्यादातर लोग इन्हीं बसों में यात्रा करना पसंद करेंगे जिससे ट्रैफिक में कमी होगी।

