Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में धू-धूकर जली चार कारें: खाली प्लॉट में पड़े फोम में फेंकी थी सिगरेट; एक घंटे बाद दूसरी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड

गुरुग्राम में शीतला माता रोड पर स्थित राजपूत वाटिका के पीछे खाली पड़े प्लॉट में भीषण आग लग गई। प्लॉट में खड़ी 4 गाड़ियां भी आग की चपेट में आने से धू धूकर जलने लगी। आग किन कारणों से लगी, इसका खुलासा नही हो पाया है। मौके पर पहुंचे लोगो ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है कि आग पहले एक पेड़ को लगी थी, जाे बाद में कारों तक फैल गई।

बताया गया है कि आसपास के लोग राजपूत वाटिका के पीछे खाली पड़े प्लॉट में गाड़ी पार्क करते हैं। शुक्रवार को अचानक यहां पर आग धधक उठी। धूंए व आग की लपटें उठी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तब तक आग ने वहां खड़ी कारों को अपनी चपेट में ले लिया था। लोगों ने फायरब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी और अपनी कारों को बचाने के लिए पानी का छिड़काव शुरू किया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के एफएसओं रमेश कुमार के मुताबिक सूचना मिली थी कि करीब 12 बजे पेड़ में आग लगी है। फिर एक घंटे बाद दोबारा फोन आया कि पेड़ के नीचे खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई है। फोम का स्क्रैप पड़ा हुआ था, जिसमें किसी ने बीड़ी या सिगरेट जलती हुई दाल दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ये आग लगी है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन इस आग में चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Exit mobile version