Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी के चार साथी काबू:बठिंडा पुलिस ने यूपी से लाए हथियारों समेत दबोचे

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मुस्सेवाला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुस्सेवाला की हत्या के दिन उसके गांव में रेकी करने वाले आरोपी केकड़ा के साथियों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।  

आरोपियों की पहचान राम कुमार, केकड़ा का साथी संदीप नागर निवासी कालियांवाली जिला सिरसा, हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव भूंदड़, मनीष कुमार निवासी रामां मंडी जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। 

एसएसपी के अनुसार पकड़े गए चारों आरोपियों में से संदीप नागर जोकि केकड़ा का साथी है। केकड़ा का नाम तब चर्चा में आया जब पंजाबी गायक सिदू मुस्सेवाला की हत्या हुई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि केकड़ा ने ही मुस्सेवाला की रेकी करके गोल्डी बराड़ को फोन पर सारी जानकारी दी थी। इसके बाद ही शूटरों ने 29 मई 2022 को मुस्सेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा आरोपी हरमनप्रीत सिंह जोकि पहले गैंगस्टर विक्की गौंडर के गैंग में था, लेकिन जब गैंगस्टर गौंडर मारा गया तो उसके बाद वो गोल्डी बराड़ गैंग के गैंगस्टर मन्ना के साथ मिल गया था। 

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी राम कुमार पर अवैध हथियार, लूटपाट एवं हत्या के प्रयास के आरोप में हरियाणा एवं राजस्थान में 6 केस दर्ज है। इसके अलावा आरोपी संदीप नागर के खिलाफ 2 केस, हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ करीब 5 और मनीष कुमार के खिलाफ 3 अपराधिक केस दर्ज है।

Exit mobile version