Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मर्डर के चार आरोपी गिरफ्तार:3 नाबालिग भी शामिल, जिनमें से 2 ने गोली चलाई तो तीसरा षड्यंत्र में रहा शामिल

रोहतक पुलिस ने गांव सुनारियां कलां निवासी रविन्द्र की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। नाबालिग किशोरों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं एक आरोपी अनुज को अदालत में पेश करके गहनता से जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि, 22 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि, सुनारिया कलां गांव निवासी फाइनेंसर रविंद्र गोली लगने के कारण पीजीआईएमएस मे दाखिल हुआ है। चिकित्सकों की टीम ने फाइनेंसर रविंद्र को को मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक रविन्द्र के पिता दिलबाग की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कॉलोनी में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक रविन्द्र पर हत्या, हत्या का प्रयास के मामले दर्ज हैं। रविन्द्र उर्फ बिन्द्र 22 मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाकर अपने घर से बाहर घुमने गया हुआ था। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। दिलबाग ने बाहर आकर देखा तो रविन्द्र को उसके दोस्त गाड़ी में डाल रहे थे। जिसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

ASI दिनेश के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी गांव किलोई निवासी अनुज उर्फ जहरी को गिरफ्तार किया है। 30 मार्च को वारदात में शामिल रहे तीन नाबालिग किशोरों को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया है। दो नाबालिग युवक रविन्द्र पर गोली चलाने व एक नाबालिग षड्यंत्र में शामिल रहा है। आरोपियों से वारदात मे प्रयुक्त 2 देसी पिस्तौल व 4 रौंद बरामद हुए हैं। वारदात में शामिल रहे आरोपी शूटर 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी मुकुल व अनिल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version