Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सांपला में फॉर्च्यूनर चालक ने बुजुर्ग को कुचला : पहले मारी टक्कर फिर गाड़ी ऊपर से गुजारी – इलाज के दौरान तोडा दम

हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला मेन रोड पर फॉर्च्यूनर चालक ने गाड़ी बैक करते बुजुर्ग को पहले टक्कर मार दी और फिर गाड़ी बुजुर्ग के ऊपर से निकाल दी। हादसे में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सांपला थाना पुलिस को दी शिकायत में जोगेंद्र ने बताया कि वह समचाना का रहने वाला है। वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार को गांव के ही सुरेंद्र के साथ मेन रोड स्थित अपने प्लॉट पर बैठा था। वहां पर उसके पिता रणबीर (68) पैदल प्लॉट की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उसके पिता मोरखेड़ी रोड स्कूल के कोने पर पहुंचे, कि तभी वहाँ एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक तेज गति से अपनी गाड़ी को बैक करता हुआ आया और पीछे से पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वे नीचे गिर गए और गाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद खून से लथपथ हालत में उन्हें PGI ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version