Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फॉर्च्यूनर-कैश की डिमांड: नहीं होने दिए सारी रात फेरे, शादी के जोड़े में बैठी रही PhD दुल्हन

फॉर्च्यूनर कार और पैसों की चाह के चक्कर में लड़के वालों ने नहीं होने दिए फेरे। हारकर लड़की वालों ने सुबह पुलिस बुलाई। पुलिस के सामने फेरों के लिए लड़के वाले सुबह 8 बजे तैयार हो गए। लेकिन लड़की पक्ष के लाेगों ने जवाब मांगते हुए कहा कि रात को 2 – 3 बजे फेरे होने थे, लेकिन बार-बार मिन्नते करने पर भी नहीं लेक वाले नहीं माने और कार व पैसों की मांग पर अड़े रहे तो फिर अब पुलिस को देखकर फेरे ले रहे हो, बाद में कुछ भी कर सकते हो।

मामला हरियाणा के करनाल जिले का है। गोल्डन मूवमेंट होटल में डॉक्टरेट कोमल की शादी होनी थी, जो फॉर्च्यूनर कार और पैसों की डिमांड के कारण नहीं हो पाई। लड़का और उसके परिजन फेरों के लिए तैयार ही नहीं हुए। जींद निवासी दूल्हा नसीब कृषि विभाग में सरकारी नौकरी पर लगा हुआ है। लड़की भी शिक्षा विभाग में कार्यरत है। दोनों सरकारी नौकरी पर हैं। कोमल को NDRI में लगे उसके ताऊ योगेंद्र तोमर, निवासी बागपत, यूपी ने गोद लिया हुआ है। पालन-पोषण के बाद पढ़ाई-लिखाई कराकर डॉक्टरेट बनाने के बाद अब शादी भी वहीं कर रहे थे।

लड़की के ताऊ ने बताया कि बरात के आने के बाद लग्न की रस्म होती है। उसमें होने वाले समधी को अंगूठी और दूल्हे को चेन पहनाई। जब वह लग्न की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां से उठे तो तुरंत लड़के ने चेन गले से खींचकर फेंक दी। हम हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करने लगे तो सामने आया कि लड़के के बहनाेई व दूसरे भाई की चेन हाेनी चाहिए थी। हमने दो दिन तक देने के लिए प्रार्थना की। वे मना करते हुए गाली-गलौज करने लग गए आैर फेरों पर आने से मना कर दिया। इसके बाद बात सामने आई कि गाड़ी भी कहीं नहीं दिख रही। फॉर्च्यूनर गाड़ी की बात कही थी। पैसे भी नहीं देंगे। लंबे समय तक दूल्हा पक्ष के लोगों में खुसर-फुसर होती रही। हम उन्हें बुला रहे और वह हमें टाल रहे।

मेरी बेटी एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी है। जॉब करती है। जब किसी की बेटी को ऐसे छोड़ दे तो कोई बाप क्या करे। मंगलवार सुबह तक दोनों पक्षों में मना-मनाई चली। जब नहीं माने तो पुलिस को बुलाया है। लड़की की मां ने कहा कि उसने लड़का पक्ष के लोगों के पांव पकड़े। कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। वह कह रहे थे तुमने चेन, गाड़ी नहीं दी। उनका जमाई भी गाड़ी की मांग कर रहा था। दुल्हे का बहनोई दिल्ली पुलिस में है। वह आकर कह रहा है कि आपने फॉर्च्यूनर कहा था। अब क्यों मुकर रहे हो।

दूल्हे नसीब ने बताया कि उनकी तरफ से कोई डिमांड नहीं की गई। परिवार की आपसी बातचीत के कारण मिस अंडरस्टेंडिंग हो गई। बात की जा रही है। बहनोई ने कहा कि उसकी भी बहन है। उसकी भी शादी हुई है। बेटी भी है। कोई भी बाप-भाई लोभियों को अपनी बहन-बेटी को नहीं देना चाहेगा, लेकिन लड़के और उसके परिवार की तरफ से कोई डिमांड नहीं की गई। लड़के ने तो अपनी चेन उतारकर दी थी कि उसे चेन नहीं चाहिए।

एसआई निरंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। लड़की व लड़के वाले पक्ष को सुना। लड़की पक्ष गाड़ी, पैसे व गहनों की मांग करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं लड़का पक्ष ने बताया कि दहेज लेने से मना किया। उन्हाेंने चेन उतारकर दी थी कि 10 दिन बाद दे देना। उनके घर में झगड़ा नहीं होगा। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। यदि परिजन शिकायत देंगे तो जांच की जाएगी।

Exit mobile version