Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बदमाशों के हौंसले बुलंद – आंखों में स्प्रे छिड़क ठेकेदार से लूटी फॉर्च्यूनर और डेढ़ लाख कैश

अंबाला में सड़क ठेकेदार से 4 बदमाश नुकीली चीज की नोक पर आखों में स्प्रे छिड़क फॉर्च्यूनर कार व गाड़ी के डैशबोर्ड में रखा डेढ़ लाख की नकदी लूट ले गए। वारदात बुधवार रात करीब 11 बजे की है।

कुरुक्षेत्र के घराड़सी गांव निवासी महिंद्र सिंह पुत्र इंद्र सिंह जो की सड़क कांट्रेक्टर है ने बताया कि वह ओमैक्स ग्रीन, अंबाला सिटी में रहता है। रात करीब पौने 11 बजे वह हिसार से चंडीगढ़ की तरफ आया। पुल के पास रूका तो 3-4 बदमाश आए और ड्राइवर साइड की खिड़की खोलने लगे।

​​​​​बदमाशों ने पहले किसी नुकीली चीज से ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा और ठेकेदार को बाहर घसीट लिया जिसके बाद बदमाशों ने नुकीली चीज से उसकी कमर पर वार भी किए। इतना ही नहीं उसके बाद बदमाश आंखों में स्प्रे छिड़क कर उसकी गाड़ी और डैशबोर्ड में रखा डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। पीड़ित ठेकेदार से जानकारी जुटाई और लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए CIA-1, CIA-2 और बलदेव नगर थाना पुलिस की 3 टीमें गठित की गईं। बलदेव नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version