Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में पूर्व सरपंच पति की हत्या:नशे में बेटे को पीट रहा था, मां ने बचाने के लिए सिर में डंडा मारा

हिसार में गुरुवार रात पत्नी ने पूर्व सरपंच पति की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। घटना नारनौंद कस्बे के थुराना गांव की है। पूर्व सरपंच नशे की हालत में बेटे को पीट रहा था। मां ने बेटे को बचाने के लिए पति का हमला किया। नारनौंद थाना पुलिस ने बेटी की शिकायत पर मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

थुराना गांव निवासी साक्षी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह CA का कोर्स कर रही है। हम 4 बहनें और एक भाई है। 15 अगस्त की रात करीब 8 बजे उसके पिता पूर्व सरपंच राममेहर (45) शराब के नशे में आए। उन्होंने आते ही उसके 13 वर्षीय भाई गौरव के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

शोर सुनकर बहनों ने भाई को छुड़ाने का प्रयास किया तो पिता ने उन्हें भी डंडे से पीटा। पिता बार-बार यही कह रहे थे कि मैं आज गौरव को नहीं छोड़ूंगा।

साक्षी ने आगे बताया कि पिता ने गौरव से मारपीट करने बंद नहीं की तो उसकी मां राजेश डंडा उठाकर लाई। उन्होंने पिता के सिर में डंडे से वार किया। डंडा लगने के बाद उसके पिता चारपाई पर गिर गए और कुछ-कुछ बड़बड़ाते रहे। कुछ देर बाद पिता ने बोलना बंद कर दिया। जब उन्होंने पिता को संभाला तो उनकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद राममेहर को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया। साक्षी ने पुलिस को बताया कि पिता राममेहर की मौत मां राजेश के सिर में डंडा मारने से हुई। यह भाई को बचाते हुए एक तरह का हादसा हुआ है।​​​​

नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मामले की रात को सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Exit mobile version