Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता कृष्ण लाल छाबड़ा ने प्रेसवार्ता कर ठोकी रोहतक विधान सभा चुनावों में दावेदारी

आज रोहतक में मैना रेस्टोरेंट में पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता कृष्ण लाल छाबड़ा ने प्रेसवार्ता कर आगामी विधान सभा चुनावों में दावेदारी ठोकते हुए बताया कि वे इसी सन्दर्भ में 21 जनवरी दिन रविवार को गाँधी कैंप स्थित चौमिन चौंक पर जन आशीर्वाद सभा कर रोहताकवासियों, मित्रो व परिवार के लोगों से आशीर्वाद प्राप्त कर दावेदारी मजबूत करने का काम करेंगे।

हालांकि पिछली बार भी उन्होंने विधानसभा चुनावों में दावेदारी पेश की थी लेकिन हाई कमान का कुछ और फैंसला था जिसे स्वीकार करते हुए वे इस दफा फिर अपनी दावेदारी मजबूती से रखना चाह रहे हैं।

कृष्ण छाबड़ा बोले के वे सत्ता से बाहर होते हुए भी जनता की सेवा में समर्पित है जिसकी प्रेरणा उन्हें खुद अपने परिवार से पीढ़ी दर पीढ़ी मिली है। उनके बड़े भाई पार्टी में ही कार्य करते हुए शहादत को प्राप्त हुए थे। उसी कड़ी में वे खुद भी जनता की सेवा में पूर्णतया समर्पित है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और हर कार्यकर्ता को अपनी मांग रखने का हक़ है, मैं लगभग 3 दशकों से ज्यादा से संगठन से जुड़ा हुआ हूँ, और मुझे भी आने वाले विधानसभा चुनावों में दावेदारी रखने का अधिकार है जिसकी शुरुआत मैं जन आशीर्वाद सभा से कर रहा हूँ।

Exit mobile version