Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से भाजपा के जिला प्रवक्ता बने पूर्व मनोनीत पार्षद अमित बंसल

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका ने पार्टी कार्यकर्ता अमित बंसल को भाजपा का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। जिला प्रवक्ता अमित बंसल ने बताया कि उनकी भाजपा में चौथी पीढ़ी है। पिता स्व. सुरेंद्र बंसल भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। लगातार 4 बार जिला कोषाध्यक्ष भी बने। इसके साथ ही जिला पर्यवेक्षक और विधानसभा प्रभारी आदि महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

बंसल ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला महामंत्री सुखबीर चंदोलिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा, वजीर खोखर, जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक, संजय बल्हारा, धर्मेंद्र सैनी, अंकित शर्मा, पंकज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version