भाजपा के हिसार जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह के पिता पूर्व मेजर करतार सिंह का रविवार को उनके पैतृक गांव मय्यड़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड, गृह मंत्री अनिल विज, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, कृषि मंत्री जेपी दलाल, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्य सभा सांसद डीपी वत्स सहित बड़ी संख्या में आरएसएस, भाजपा, विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मेजर करतार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार में पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज

गुरुकुल आर्य नगर द्वारा बौद्धिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि 88 वर्षीय मेजर करतार सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे और शनिवार को उनका स्वर्गवास हो गया था। भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने 32 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 1962 में चीन तथा 1965 व 1971 में पाक के साथ हुए युद्धों में उनकी अहम भूमिका थी। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे आरएसएस में रहकर समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में लगे रहे।

संस्कार पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

मेजर करतार सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वीसी बीआर कंबोज, डीआईजी बलवान सिंह राणा, मेयर गौतम सरदाना, सिनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, हांसी के विधायक विनोद भयाना, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, पूर्व आईजी व पूर्व विधायक शेरसिंह, 42 आमर्ड से कैप्टन ऋषभ व अन्य नेतागण व अधिकारी शामिल रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!