जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने की खबर है। वे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। फिलहाल आबे की हालत गंभीर है और वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके ने यह खबर दी है। यह हमला शुक्रवार सुबह हुआ।

जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ऐतिहासिक शहर क्योटो के पास स्थिति नारा शहर में थे। ये हिस्सा पश्चिमी जापान में पड़ता है। नारा शहर 9वीं शताब्दी में जापान की राजधानी भी रहा है। इस शहर में आबे संबोधन दे रहे थे, तभी वो गिर गए, बताया जा रहा है कि उन्हें 2 गोलियां मारी गई हैं। एक गोली उनके सीने में लगी है। उनकी हालत गंभीर है।हालांकि वो अभी अस्पताल में भर्ती कराए गए है।

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं।

शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं,जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त है। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!