Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन:किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे: गोवा और मेघालय के गवर्नर भी रह चुके

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1:20 बजे अंतिम सांस ली।

वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 11 मई को हालत, ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सत्यपाल 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे। इन्हीं के कार्यकाल के दौरान ही आज ही के दिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया था।

Exit mobile version