हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार किया है। ED के अधिकारियों को रविवार रात को सूचना मिली थी कि छौक्कर दिल्ली के फाइव स्टार होटल शांगरी-ला में मौजूद हैं। छौक्कर को पकड़ने के लिए गुरुग्राम जोन के अधिकारियों की टीम बनाई गई।

ऑपरेशन का नाम ‘धप्पा’ रखा गया। टीम जब होटल में पहुंची तो छौक्कर टहल रहे थे। भीड़ होने की वजह से वह भाग नहीं पाए और टीम ने उन्हें काबू कर लिया। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था।

इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!