Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिकलाल मंडल का 90 साल की उम्र में चंडीगढ़ में हुआ निधन

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री धनिकलाल मंडलका निधन चंडीगढ़ में सेक्टर-6 स्थित एक अस्पताल में रविवार की शाम सवा सात बजे हो गया। यह 1990-95 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे थे। पूर्व राज्यपाल के पुत्र भरत भूषण मंडल ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

बता दें कि धनिकलाल मंडल झंझारपुर लोकसभा से दो बार सांसद रहे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मिथिलांचल के राजनीति में धनिकलाल मंडल बड़ा नाम था। वह मोरारजी देसाई मंत्रिमंडल में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री भी रह चुके थे। वर्ष 1977 और 1980 में दो बार बिहार के झंझारपुर से लोकसभा के लिए चुने गए। बिहार विधानसभा (1967-74) के सदस्य थे। वह बिहार विधानसभा के 1967-69 तक अध्यक्ष भी रहे। 

पूर्व राज्यपाल का धनिक लाल का जन्म 30 मार्च 1932 को बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड के बेल्हा में हुआ था। वह छात्र कांग्रेस के एक सक्रिय सदस्य थे और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए दरभंगा के जिला स्कूल से निकाल दिए गए थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी एम. ए. की पढ़ाई पूरी की थी। 

Exit mobile version