Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मंडी का दौरा करेंगे पूर्व सीएम:भूपेंद्र हुड्‌डा आढ़तियों व किसानों से कर रहे बातचीत, सरकार पर साधेंगे निशाना

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा रोहतक की मंडियों का दौरा करेंगे। इस दौरान किसानों व आढ़तियों से बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा सांपला की अनाज मंडी का भी दौरा किया जाएगा। पूर्व सीएम प्रदेशभर की मंडियों का दौरा कर रहे हैं। वहां जाकर स्थिति का जायजा भी ले रहे हैं। साथ ही मंडियों की अव्यवस्थाओं के चलते सरकार को घेरने का भी प्रयास रहता है।

बारिश के कारण मंडियों में रखा गेहूं भी भीग गया था। इसलिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा रोहतक की मंडियों का दौरा करके स्थिति का आंकलन करेंगे। इधर, हुड्‌डा दौरे के साथ ही सरकार पर भी तीखे हमले बोल रहे हैं।

गेहूं खरीद के दौरान किसान को आ रही समस्याओं को भी जानते हैं। साथ ही व्यवस्थाओं में मिल रही कमियों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला जा रहा है। ताकि लोगों की समस्याओं का भी समाधान हो सके। फिलहाल उठान व बारदाने आदि की समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं।

Exit mobile version