Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पूर्व CM हुडा ने BJP पर साधा निशाना; बोले– प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, जमीन के कागज तो दे रहे लेकिन बताएं जमीन कहां है?


रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा ने बीजेपी को लेकर साधा निशाना,वहीं ओलंपिक पेरिस में हरियाणा के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं,बोले हुड्डा मेरी तरफ से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं,जो हमारी खेल नीति थी वह भी इस सरकार ने बदल दी


हमारे समय में 2014 तक प्रदेश खेल खिलाड़ी और रोजगार निवेश में नंबर एक था,मगर आज बेरोजगारी का बुरा हाल है
खेलो से युवा नशे से बचे रहते है,बीजेपी इस बार विधान सभा में दलित और बीसी वोट बैंक पर जोर दे रही है,एससी वर्ग की स्पेशल बैठक की है क्योंकि लोक सभा में बीजेपी को एससी वोट खिसक गया,इस पर हुडा बोले एससी वोट बैंक हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है


असली पार्टी और उनकी हितेषी पार्टी कांग्रेस
प्रदेश में बढ़ते अपराध को देखते अब उन पर कार्यवाही की जा रही है,हुडा ने कहा हरियाणा कानून व्यवस्था में सबसे असुरक्षित है,हर रोज हत्याएं हो रही, दस साल में अब इन को कानून व्यवस्था दिख रही है


इनलो बीएसपी गठबंधन पर भी बोले,जनता ने साफ संकेत दे दिया है दूसरी पार्टियों का कोई स्थान नहीं,सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है,यह सिर्फ वोट काटु पार्टी है,गरीबों को मुफ्त प्लाट देने पर भी साधा निशानाहमने तो गरीबों को सौ सौ गज प्लाट दिए पानी की टंकी दी


दस साल में आखिरी में घोषणा दे कर कागज दे रहे मगर यह बताए जमीन कहां है,आप और कांग्रेस के विधान सभा में गठबधन को लेकर कहा हमारा गठबंधन लोकसभा में था विधान सभा में नही होगा

Exit mobile version