Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

75वां संत निरंकारी समागम में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने टेका माथा; विधायक भारत भूषण बतरा समेत कई कांग्रेसी भी रहे मौजूद

Panipat: पानीपत के समालखा कस्बे में हल्दाना बॉर्डर पर स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में 75वां संत निरंकारी समागम चल रहा है। जिसमें भारत समेत 50 देशों के करीब 10 लाख लोग पहुंचे हुए हैं। यहां रुहानियत से इंसानियत के संगम के बारे में लोगों को माता सुदीक्षा प्रवचन दे रही हैं।

इसी बीच, समागम में शाम के समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी पहुंचे। उनके साथ रोहतक शहरी विधायक भारत भूषण बतरा समेत अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे। सभी ने वहां माथा टेका और माता सुदीक्षा से रूबरू हुए। समागम के बाद हुड्‌डा कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सतगुरु माता ने कहा कि भक्त हर किसी को ईश्वर का ही रूप समझकर सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करता है और उसका उसमें कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं होता। ऐसे भक्तों की भक्ति में फिर किसी प्रकार के डर का भाव नहीं रहता। प्रेम से किए गए हर कार्य का आधार केवल प्रेम ही होता है, जिसकी प्रेरणा प्रेम ही होती है। समर्पित भाव से की जाने वाली सेवा सदैव परोपकार के लिए ही होती है। वहीं, दूसरी ओर संसार में यदि देखा जाए तो जो प्रेम दर्शाया जाता है उसमें भी प्रायः कोई न कोई निजी स्वार्थ छिपा होता है।

निरंकारी संत समागम का एक मुख्य आकर्षण निरंकारी प्रदर्शनी है, जिसका शुभारंभ वर्ष 1972 से हुआ। जिसमें निरंतर हर वर्ष मिशन के इतिहास, उसकी विचारधारा एवं सामाजिक गतिविधियों को दर्शाया जाता है। इस वर्ष भी यह प्रदर्शनी समागम का मुख्य आकर्षण बनी हुई है। समागम के दौरान हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। इस वर्ष प्रदर्शनी को 6 मुख्य भागों में दर्शाया गया है, जिसमें आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल करके इसे अत्यंत प्रभावशाली बनाया गया है।

Exit mobile version