Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पूर्व BJP मंत्री की भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा को बहस की चुनौती: ग्रोवर बोले- अशोक तंवर की गर्दन तोड़ी, सैलजा को मंच से उतारा

रोहतक। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बहस की चुनौती दी है। रोहतक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रोवर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए।

ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ किस तरह का व्यवहार किया गया, यह प्रदेश की जनता जानती है। उन्होंने अपने संबोधन में अशोक तंवर और कुमारी सैलजा का भी जिक्र किया।

ग्रोवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में अशोक तंवर के साथ मारपीट की गई और उनकी गर्दन तोड़ दी गई। वहीं उन्होंने दावा किया कि कुमारी सैलजा को भी मंच से उतार दिया गया था।

उन्होंने कहा कि अगर भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा अपने कार्यकाल और कांग्रेस की राजनीति पर चर्चा करना चाहते हैं तो वे उनके साथ सार्वजनिक मंच पर बहस कर सकते हैं। ग्रोवर ने कहा कि वह हर मुद्दे पर तथ्य और आंकड़ों के साथ जवाब देने को तैयार हैं।

ग्रोवर के बयान के बाद हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी वार तेज होने के आसार हैं।

रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ जांच करवानी है तो कोई रोक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सवाल उठाएं और जरूरत हो तो मामले की जांच के लिए सीबीआई को लिखकर भेजें।

मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विधायक सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं, लेकिन उनके मुताबिक प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनी है और जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

ग्रोवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चल रही राजनीतिक चर्चाओं का दौर अब खत्म होने वाला है। ग्रोवर ने दावा किया कि प्रदेश में भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ माहौल है और कांग्रेस के भीतर भी उनके विरोध में आवाजें उठ रही हैं।

ग्रोवर के इन बयानों पर कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आना बाकी है।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राव नरेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, अशोक तंवर, कुमारी सैलजा, बीरेंद्र सिंह व रणदीप सुरजेवाला, सभी भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ है। भूपेंद्र हुड्डा हवा में तीर छोड़ रहे है। 5 साल में कभी किलोई नहीं गए, अब क्यों घूमना पड़ रहा है।

मनीष ग्रोवर ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी सैलजा को गोहाना के बरोदा चुनाव में मंच से नीचे कर दिया। अशोक तंवर की दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में गर्दन तोड़ दी। अब राव नरेंद्र ने प्रदेश में कांग्रेस पर काबू किया और भूपेंद्र हु्ड्डा के गले में रस्सी डालकर लगाम लगा दी है।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा विपक्ष में है तो वह दिखेगा। किसी ओर को विपक्ष में बैठा दो, फिर उसके बारे में कहेंगे। जो विपक्ष में बैठा है, उसके बारे में ही तो कहेंगे। 12 साल में भाजपा ने बहुत काम किए। रोहतक शहर को भी फाटक मुक्त बना दिया है।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा बोल रहे कि 4 पावर हाउस बनाए, लेकिन कहां बनाए, गांवों में बिजली तो मिलती नहीं थी। भाजपा राज में 16 घंटे बिजली मिल रही है। भूपेंद्र हुड्डा एक काम तो बता दे। वह बहस करने को तैयार है। खुली चुनौती दे रहे हैं कि भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा या विधायक बीबी बतरा, किसी को भी ले आए, बहस को तैयार हैं।

Exit mobile version