Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ठगी का विदेशी आरोपी गिरफ्तार:1 करोड़ इनाम का झांसा देकर साढ़े 19 लाख ठगे; मोबाइल और 2 पासपोर्ट बरामद

रोहतक पुलिस ने गूगल ग्लोबल अवॉर्ड के नाम पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के इनाम का झांसा देकर साढ़े 19 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह में शामिल विदेशी आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को मेडिकल कैंपस पीजीआईएमएस निवासी रमेश चंद ने शिकायत दी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रमेश चंद पीजीआईएमएस रोहतक में सिनियर रेडियोग्राफर की नौकरी करता है। 9 जनवरी को रमेश चंद की ईमेल आईडी पर एक ईमेल आई। जिसमें लिखा मिली की आप गूगल ग्लोबल अवॉर्ड के विजेता है। जिससे आपको 9 लाख 50 हजार बिट्रिश पाउंड मिलेंगे। जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 1 करोड़ 5 लाख 99 हजार 397 रुपए मिलेंगे।

11 जनवरी को दोबारा रमेश चंद के पास स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक मुंबई से एक ईमेल आई। जिसमें जीती हुई राशि का चेक, सर्टिफिकेट व खाता में पैसे ट्रांसफर करने के लिए फॉर्म भेजा। रमेश चंद ने भेजे हुए फॉर्म को भरकर वापस भेज दिया। 15 जनवरी को फोन आया, जिसने अपना नाम फ्रांसीसी हटोडी बताया।

युवक ने कहा कि विदेशी फंड ट्रांसफर करने के लिए 98 हजार रुपए की राशि जमा करनी होगी। रमेश चंद ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद रमेश चंद के पास अलग-अलग दिन फोन आए। जिन्होंने अलग-अलग फंड आरबीआई अप्रवूल के नाम से, टैक्स, मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस अप्रूवल फीस के नाम पर रमेश चंद से कुल 19 लाख 61 हजार 800 रुपए उनके कहे अनुसार ट्रांसफर किए।

इसके बाद रमेश के पास अनिता शर्मा के नाम से फोन आया। जिसने और पैसे जमा करने को कहा। रमेश के पास पैसे ना होने पर मना कर दिया। रमेश को कहा कि वह और पैसे जमा ना कराने पर विनर राशि को अनक्लेम करके वापस यूनाइटेड किंगडम में भेज देंगे।

एएसआई संदीप ने गिरोह में शामिल विदेशी आरोपी एमेका कोलिन्स हाल दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी से दो पासपोर्ट भी बरामद किए है।

Exit mobile version