Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहली बार यात्रा मे समय से पहले अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, शिवभक्तों में मायूसी, अमरनाथ यात्रा- 7वें दिन 16,720 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए:अब तक 1.28 लाख तीर्थयात्री आ चुके; 9 अगस्त तक चलेगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा के सातवें दिन 18,633 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा के शुरुआती हफ्ते में 1.28 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। यह 9 अगस्त तक चलेगी।

यात्रा से लौटे भक्तों ने बताया है कि बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो गए हैं। जिसके कारण भक्तों में मायूसी दिख रही है।

यात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,348 , शुक्रवार को 14,515, शनिवार को 21,109, रविवार को 21,512 तीर्थयात्री, सोमवार को 23,857 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

आप अमरनाथ सिर्फ धार्मिक यात्रा के रूप में आ रहे हैं तो बालटाल रूट बेहतर है। यदि कश्मीर के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से जीना चाहते हैं तो पहलगाम रूट बेहतर है। हालांकि इसकी हालत बालटाल रूट के विपरीत है।

गुफा से चंदनबाड़ी तक सफर थकान, धूलभरा है। रास्ता पत्थरों वाला और कहीं-कहीं बहुत संकरा है। 48 किमी लंबे जर्जर रूट पर कई जगह रेलिंग गायब है तो कहीं घोड़ों के लिए अलग रास्ता है।

भास्कर टीम ने दूसरे दिन का सफर पहलगाम रूट से किया। जैसे ही आप गुफा से इस रूट पर बढ़ते हैं, जवान डॉग स्क्वॉड के साथ मिल जाएंगे। पंचतरणी से आगे बुग्यालों (पहाड़ों पर हरी घास के मैदान) में बैठे जवान दिखेंगे।

ये नजारा 14,800 फीट ऊपर गणेश टॉप, पिस्सू टॉप पर भी दिखा। पिछली बार इतनी सुरक्षा नहीं थी।

Exit mobile version