Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहली बार बाबा बर्फानी 7 दिन में ही अदृश्य, अब सिर्फ अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन होंगे

अमरनाथ गुफा मंदिर में यात्रा शुरू होने के सातवें ​ही दिन बाबा बर्फानी अदृश्य हो गए। ऐसा पहली बार हुआ है। अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के ही दर्शन होंगे। इससे श्रद्धालुओं में निराशा है।

अधिकारियों ने रिकॉर्ड गर्मी को इसकी वजह बताया है। बता दें, पिछले साल बाबा 14 दिन में अदृश्य हुए थे। वहीं, 2016 में 13 दिन बाद अदृश्य हुए थे। इस साल 29 जून को शुरू हुई यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

शुक्रवार को 20 हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इस साल अब तक 1.50 लाख श्रद्धालु यहां आ चुके हैं, यह अब तक ​का रिकॉर्ड है।

Exit mobile version