Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 30 जुलाई को पैदल मार्च :अग्निपथ योजना वापस लेने व खुली भर्तियों की मांग को लेकर धरना

रोहतक के सांपला में चल रहे विरोध प्रदर्शन को और तेज करने कर निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 30 जुलाई को रोहतक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अग्निपथ योजना को रद्द करने व खुली भर्तियां कराने की मांग को लेकर पैदल मार्च व सांकेतिक धरना दिया जाएगा। लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।

अग्निपथ योजना के विरोध में पिछले 33 दिन से सांपला में अनिश्चितकालीन धरना जारी है, जिसे आसपास के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। धरने की अध्यक्षता ऋषि राम गुराना (हिसार) व सुदेश गोयत दिल्ली ने की। लोगों से भी आह्वान किया कि धरने पर अधिक से अधिक लोग पहुंचे और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार तक अपनी मांग पहुंचाएं।

संयुक्त युवा बेरोजगार मोर्चा धरना संयोजक मीत मान ने बताया कि धरना लगातार जारी रहेगा। संयुक्त युवा बेरोजगार मोर्चे के तत्वाधान में अग्निपथ वापसी और सभी भर्तियों को प्रॉपर खोलने के लिए 30 जुलाई को रोहतक में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद सांकेतिक धरना देंगे। लोगों से इस धरने व मार्च में शामिल होने की अपील है।

Exit mobile version