Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फूड सप्लाई विभाग की छापेमारी:42 घरेलू गैस सिलेंडरों को किया जब्त, दुकानदारों की दी चेतावनी

रोहतक में घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग करने की सूचना पर जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 42 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही दुकानदारों की चेतावनी दी कि अगर दोबारा घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि उन्हें घरेलू गैस सिलेंडरों के कॉमर्शियल प्रयोग करने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पीएन राहुल के साथ तुरंत छापेमारी करते हुए दुकानों को चेक किया गया। छापेमारी के दौरान हिसार बाईपास पर बड़ा बाजार में सुनील कुमार, अजय किरयाणा स्टोर हिसार बाईपास से गैस सिलेंडर जब्त किए।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि छापेमारी के दौरान बाबा हरिदास किरयाणा स्टोर सैनिक कॉलोनी, सत्ते बर्तन भंडार सुनारिया चौक, केशव साइकिल स्टोर झज्जर चुंगी, अग्रवाल डिस्पोजल माता दरवाजा, एके गैस वैल्डिंग माता दरवाजा, सैनी स्वीट्स पुराना बस स्टैंड, बालाजी स्वीट्स सुखपुरा चौक, प्रतिज्ञा ढाबा शीला बाईपास, बाबा हरिदास स्वीट्स शीला बाईपास से गैस सिलेंडर जब्त किए।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने वाली 5 पाइप व पिन भी जब्त की है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त करते हुए गोदाम में रखवाया गया है।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र कादयान ने बताया कि जो लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के पास लगातार शिकायत मिल रही हैं। अब विभाग की तरफ से लगातार अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेंडरों का कॉमर्शियल प्रयोग करने वालों पर नकेल कसी जाएगी।

Exit mobile version