Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में फूड एंड सप्लाई ऑफिसर सस्पेंड: मंत्री राजेश नागर ने राशन डिपो पर रेड की थी, गेहूं की बोरियों में रेत भरा मिला था

हरियाणा के फरीदाबाद की डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर (DFSC) सीमा शर्मा को शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया। सीमा शर्मा की जगह राजेश्वर मुदगिल को DFSC का कार्यभार सौपा गया है। 30 नवंबर को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने पलवल में राशन डिपो पर रेड की थी। तब उन्हें गेहूं की बोरियों में रेत भरा हुआ मिला था। तब उन्होंने अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

मंत्री राजेश नागर ने कहा- ‘सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी। अगर कोई भी कर्मचारी काम में लापरवाही या भष्ट्राचार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।’

सीमा शर्मा के पास फरीदाबाद के साथ पलवल का भी कार्यभार था। 30 नवंबर 2024 को मंत्री राजेश नागर ने पलवल के कुशक-बड़ौली गांव में राशन डिपो पर छापेमारी की थी। जब गेहूं की बोरियों की जांच की गई तो यहां रेत भरा हुआ मिला।

अधिकारी के सस्पेंशन ऑर्डर…

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए और फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मंत्री ने गांव के दूसरे डिपो पर भी छापेमारी की थी ,मंत्री को डिपो पर कई प्रकार की अनियमिताएं देखने को मिलीं। मंत्री ने बताया था कि एक डिपो पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है, उसके बावजूद भी उसके पास अनाज का स्टॉक मिला।

Exit mobile version