Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग लगातार छापामारी :टीम ने 7 सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे

रोहतक में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग लगातार छापामारी कर रहा है। जिसके तहत विभागीय टीम ने रोहतक के माल गोदाम रोड पर सैंपलिंग अभियान चलाया। विभाग की छापेमारी के चलते दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। इस अभियान के दौरान टीम ने कुल 7 सैंपल लिए है।

लोगों को मिलने वाली खाद्य सामग्री गुणवत्ता पूर्ण हो, इसलिए छापेमारी चल रही है। ताकि जहां कहीं भी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह हो या कम लगे तो उसकी जांच की जा सके। जांच के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का पता लग सकता है। जिससे कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने रोहतक के माल गोदाम रोड से कुल 7 सैंपल भरे। इसमें से नमक, हल्दी, धनिया पाउडर, गजक, दलिया, पोहा व जीरा शामिल है। सभी सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिया है। जहां पर इन सभी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में भी छापेमारी की गई थी। त्योहारी सीजन के बाद अब फिर से सैंपलिंग शुरू कर दी है। दिवाली पर सीएम फ्लाइंग व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने लगातार छापेमारी की थी। ताकि दीपावली पर मिलने वाली खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता बेहतर रहे।

जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जहां इनकी गुणवत्ता जांची जाएगी। यदि कोई सैंपल गुणवत्ता पर खरा नहीं उतरता और फेल मिलता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।

Exit mobile version