हरियाणा में ठंड बढ़ने के आसार हैं। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर दिन और रात दोनों समय तापमान पर पड़ेगा और गिरावट दर्ज की जाएगी। रात से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।
वहीं, मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में कोहरे की चेतावनी दी है। इन जिलों में दो दिन तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज रात से ही हवा की स्थिति बदल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार में 8.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। हरियाणा के 8 जिलों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।

