Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कई जिलों में छाया कोहरा,हिसार रहा सबसे ठंडा:बालसमंद में 3.8 डिग्री तक गिरा तापमान

हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ी जा रही है। बीती रात को हिसार का बालसमंद में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में करीब 4 डिग्री तक नीचे गिर कर 2.5 °C पर आ गया। इस बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। हिसार में विजिबिलिटी 400 मीटर रही। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को हरियाणा में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस (°C) की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की की ओर से जिन स्थानों का तापमान जारी किया गया है, वहां लगभग सभी जगह ही तापमान गिरा है। प्रदेश में पांच जिलों मे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में दर्ज की गई है। यहां बालसमंद का पारा 3.8 डिग्री गिर गया। कुरुक्षेत्र में तापमान 2.2 डिग्री तक गिरा है।

रात को सबसे अधिक तापमान पलवल में 9.8 डिग्री रहा। रात को हिसार में तापमान 3.9 डिग्री रहा, वहीं महेंद्रगढ़ के नारनौल में यह 3.8 डिग्री रहा। राजस्थान के साथ लगते इलाकों मे ठंडक बढ़ने लगी है। प्रदेश में आज कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा। हिसार में रात 12 बजे जहां विजिबिलिटी 1 हजार मीटर के करीब थी। वहीं सुबह तीन बजे यह 400 मीटर तक पहुंच गई। बवानी खेड़ा, यमुनानगर में भी कोहरा छाया रहा।

वाहन ड्राइवरों को इससे दिक्कत हुई। अंबाला में भी कोहरा छाया रहा, लेकिन यहां विजिबिलिटी रात को 1200 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 दिसंबर को प्रदेश मे कई स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है। बीती रात को सोनीपत में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक गिरा है। सोनीपत के जगदीशपुर में न्यूनतम तापमान जहां 7.1 डिग्री रहा। वहीं गोहाना क्षेत्र में यह 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

Exit mobile version