Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 6 जिलों में कोहरा-कोल्ड डे का अलर्ट:3 दिन रहेगी घनी धुंध; 30 से छाएंगे बादल, एक को बारिश के आसार

हरियाणा में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए 26 जनवरी यानी आज भी छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों की ओर से अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार सिरसा की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया

मौसम विशेषज्ञों ने 1 फरवरी के आस पास हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। 30 व 31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज और महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे के साथ ही कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

कम पश्चिमी विक्षोभों की एक वजह अल नीनो की स्थिति को भी माना जा सकता है। अब इसके चलते उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर दिवस में भी कमी देखी गई है। 250 किमी से 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम विंड्स ने भी उत्तर भारत की ठंड में इजाफा किया है। इसके चलते यहां कोल्ड वेव की अवधि भी बढ़ गई है।

Exit mobile version