Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कल से फिर धुंध का दौर:13 जिलों में अलर्ट जारी; प्रदूषण से हालात खराब, 6 शहरों का AQI 300 पार

प्रदेश में वायु प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। सूबे के दो शहर गुरुग्राम और बहादुरगढ़ प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहर रहे। प्रदेश में 4 शहरों का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। जबकि 10 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 तक दर्ज किया गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 के बाद प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ सकती है।

27 से 29 नवंबर तक प्रदेश के कुछ इलाकों में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रात का तापमान 0.7 डिग्री तक बढ़ा है। ये सामान्य से 1.7 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। हिसार में सबसे कम 93 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि दिन के तापमान में 2.1 डिग्री की कमी आई है। सिरसा में सबसे अधिक 28.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में गहरी से गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। फतेहाबाद, हिसार और जींद में गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है। इधर गहरी धुंध ने लोगों को शुक्रवार को भी परेशान किया। कई जिलों में विजिबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रहने का अनुमान है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह और रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है।

इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावित है। 26 नवंबर यानी आज से फिर से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

Exit mobile version