हरियाणा में रेवाड़ी-रोहतक हाइवे पर ड्यूटी जाते वक्त फ्लिपकार्ट कंपनी के एक कर्मचारी की बाइक को स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव जाटूसाना निवासी देवेन्द्र (27) गांव खिजुरी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत था। गुरुवार रात वह घर से बाइक लेकर कंपनी जाने के लिए निकला था। रास्ते में एनएच-71 पर गांव टहना मस्तापुर मोड के पास पीछे रोहतक से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवेन्द्र बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरा। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देवेन्द्र को तुरंत रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर खड़ी स्विफ्ट कार

वहीं शुक्रवार की सुबह पुलिस ने देवेन्द्र के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!