Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक गढी-सांपला-किलोई क्षेत्र मे निकाला फ्लैग मार्च कस्बो, कॉलनियो, क्रिटीकल व संवेदनशील क्षेत्रो मे किया पैदल मार्च आमजन के 

रोहतक गढी-सांपला-किलोई क्षेत्र मे निकाला फ्लैग मार्च कस्बो, कॉलनियो, क्रिटीकल व संवेदनशील क्षेत्रो मे किया पैदल मार्च आमजन के साथ किया संवाद 

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं गढी-सांपला-किलोई क्षेत्र मे निकाला फ्लैग मार्च कस्बो, कॉलनियो, क्रिटीकल व संवेदनशील क्षेत्रो मे किया पैदल मार्च आमजन के साथ किया संवाद दिनांक 25.05.2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पत्र व शांतिपूर्ण करवाने के लिये गढी-सांपला-किलोई क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला गया है। पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने स्वयम फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया है।

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सांपला राकेश कुमार, प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक सुलेन्द्र व अन्य अधिकारी शामिल रहे। फ़्लैग मार्च मे थानो की पीसीआर व डायल 112 मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान कस्बो, कॉलोनियो, क्रिटीकल, संवदेनशील व कमजोर वर्ग के क्षेत्रो मे पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन से संवाद किया गया ताकि व्यक्तियो मे विश्वास पैदा हो। फ्लैग मार्च के दौरान लोगो को कानून का पालन करने की अपील की गई है।

फ्लैग मार्च के दौरान आमजन के द्वारा चुनाव से संबंध मे उठाई गई समस्याओ को सुना गया व मौके पर हल किया गया तथा उच्च अधिकारी को दिशा निर्देश दिये गये। चुनाव से पूर्व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे इसके लिए रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आगे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नही लेने दिया जाएगा। स्थिति के अनुसार नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। फ्लैग मार्च का मकसद आमजन में सुरक्षा के भावना बनी रहे। अवैध साधनों से चुनाव पर प्रभाव डालनें वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही बारे अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च आईएमटी चौक से शुरु होकर गांव खेडी साध होते हुये खरावड. ईस्माईला-9बी, ईस्माईला-11बी, कस्बा सांपला, नया बांस से भैसरु कला होते हुये समचाना पहुचें। समचाना से मोर खेडी होते हुये कंसाला व भालौठ से होते हुये गांव बोहर तक फ्लैग मार्च निकाला गया है।

Exit mobile version