Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

KMP एक्सप्रेसवे पर 5 पुलिसकर्मियों की मौत…दूसरी गाड़ी से टकराई थी कार

हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे।

हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां उनकी गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रहे वाहन से टकरा गई।

तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किस ड्यूटी पर और कहां जा रहे थे। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे।

👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version