Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, गेल के निदेशक ईएस रंगनाथन समेत पांच गिरफ्तार

सीबीआई ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के निदेशक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम (PSU) महारत्न कंपनी के उत्पाद बेचने वाले डीलरों को छूट प्रदान करने की नीति के संभावित लाभार्थियों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है।

एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने निदेशक ई एस रंगनाथन, बिचौलियों और व्यापारियों की संलिप्तता वाले कथित रिश्वत घोटाले का खुलासा किया और शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने रंगनाथन के कार्यालय और आवास सहित आठ स्थानों पर छापे मारे हैं।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, “उक्त आरोपी (रंगनाथन) के परिसरों से छापेमारी के दौरान करीब 1.29 करोड़ नकद और सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान बरामद किए गए।” अधिकारियों ने बताया कि, यह आरोप है कि रंगनाथन महारत्न पीएसयू द्वारा मार्केट किए गए पेट्रो रसायन उत्पादों को खरीदने वाली निजी कंपनियों को छूट के संभावित लाभार्थियों से रिश्वत ले रहे थे।

प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि, सीबीआई ने बड़ी सूजबूझ के साथ गेल के निदेशक ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया था। ये गिरफ्तारी तब हुई जब उक्त निजी व्यक्ति कथित रूप से गेल के निदेशक को देने के लिए दूसरे कंपनी के निदेशक से 10 लाख रुपये की कथित रिश्वत ले रहा था।

Exit mobile version