Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक DLF कालोनी दहशतगर्द मामलें मे शामिल रहे पांच आरोपी गिरफ़्तार: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर मालिक के साथ मारपीट व आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े थे

रोहतक पुलिस की टीम ने DLF कॉलोनी में स्थित रेस्टोरेन्ट में तोड़फोड़ कर मालिक के साथ मारपीट करने व कॉलोनी मे खडी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे पांच आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 06.02.2023 को डीएलएफ कालोनी मे स्थित ररेस्टोरेंट के मालिक वीरभान ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर थाना में अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि रमन बत्रा ने अपना जन्मदिन मनाने के जश्न में रेस्टोरेंट में अपने साथियो के साथ पार्टी कर रहे थे, उस दौरान रमन की पार्टी में आए कुछ लड़के शराब व सिगरेट का सेवन कर रहे थे। रेस्टोरेंट के मालिक वीर भान ने रेस्टोरेंट में शराब व सिगरेट का सेवन करने से मना कर दिया। मना करने पर कुछ लड़के वीरभान के साथ बहस करने लगे व युवकों ने रेस्टोरेन्ट मे तोडफोड कर वीरभान के साथ मारपीट करने लगे। वीरभान के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने वीरभान का बचाव किया। युवक वीरभान को जान से मारने की धमकी देते हुए गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर मौक़े से फ़रार हो गए।

जाँच के दौरान दिनांक 08.02.2023 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी मोहित उर्फ़ सूरज पुत्र हरीश निवासी कृष्णा कॉलोनी गड्ढी मोहल्ला रोहतक, प्रमोद उर्फ टाइगर पुत्र रतन निवासी निंदाना, राजेश उर्फ़ रमन पुत्र सतीश निवासी गांधीनगर रोहतक, हर्ष उर्फ़ निक्कू पुत्र महेश निवासी नज़दीक गऊशाला जनता कॉलोनी रोहतक व यश उर्फ़ काकू पुत्र कैलाश निवास नया पड़ाव जनता कॉलोनी रोहतक को गिरफ़्तार किया है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है।

Exit mobile version