Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहले केतन को उतारा मौत के घाट, फिर इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट; सिया ने बहाए मगरमच्छ के आंसू

पुणे के लोहागढ़ किले से 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

18 जून को सिया के जन्मदिन के दिन केतन की लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई थी। शुरू में इसे हादसा मानकर एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन आगे की जांच में हत्या का मामला सामने आया।

केतन की मौत सार्वजनिक होने के बाद सिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उसने गहरा दुख प्रकट किया। स्टोरी में लिखा था कि तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया। तुमने मुझे तब छोड़ा जब हम शादी करने ही वाले थे। मुझे अब भी समझ नहीं आता कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया… जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? तुम्हारी आत्मा को शांति मिले

स्टोरी में केतन की कार में और दोनों के डांस करते वीडियो भी शामिल थे, साथ में लिखा कि मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है। वापस आ जा। यह स्टोरी अब जांच का हिस्सा बन गई है।

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सिया ने केतन के शव को देखकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जो संदिग्ध था।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार, दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या और साजिश की धाराएं लगाई गई हैं। दोनों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Exit mobile version