Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में EVM की पहली रेंडोमाईजेशन प्रक्रिया हुई पूरी: प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम व वीवीपैट का रेंडमाइजेशन

रोहतक में जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के तहत इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट की प्रथम रेंडोमाइजेशन की गई। जिला की चारों विधानसभाओं में कुल 831 मतदान केंद्र है। महम विधानसभा क्षेत्र में 217 मतदान केंद्रों के लिए 260 बैलेट यूनिट, 260 कंट्रोल यूनिट व 282 वीवीपैट, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र में 227 मतदान केंद्रों के लिए 272 बैलेट यूनिट, 272 कंट्रोल यूनिट तथा 295 वीवीपैट, रोहतक विधानसभा क्षेत्र में 180 मतदान केंद्रों के लिए 216 बैलेट यूनिट, 216 कंट्रोल यूनिट व 234 वीवीपैट तथा कलानौर (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 207 मतदान केंद्रों के लिए 248 बैलेट यूनिट, 248 कंट्रोल यूनिट तथा 269 वीवीपैट यूनिट अलॉट की गई है।

डीसी अजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए आरक्षित यूनिटों सहित बैलेट यूनिट, पोस्टल यूनिट तथा वीवीपैट अलॉट की गई है। ईवीएम की प्रथम रेंडोमाईजेशन के दौरान तीन चरणों में ईवीएम व वीवीपैट अलॉट की गई तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति से अंतिम चरण के अलॉटमेंट को फाइनल किया गया। उन्होंने सभी पार्टी प्रतिनिधियों के समक्ष स्पष्ट किया कि रेंडेमाईजेशन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से सभी के समक्ष की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

Exit mobile version