Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 30 नए BDPO की पहली पोस्टिंग:रोहतक को मिले 4 अधिकारी

हरियाणा में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 30 नए बीडीपीओ (BDPO) अधिकारियों की पहली पोस्टिंग कर दी है। लंबे समय से बीडीपीओ की कमी से जूझ रहे विभाग को अब नई नियुक्तियों से राहत मिलेगी और ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

विभाग ने जिन अधिकारियों को पोस्टिंग दी है, उनमें दीपांशु जिंदल को यमुनानगर के जगाधरी, रोहन दहिया को रोहतक के लाखनमाजरा, शिखा को रोहतक के सांपला, सुनीता को रेवाड़ी के जाटूसाना, शीतल को गुरुग्राम के फरूखनगर,

अंकित को हिसार-2, सुखप्रीत सिंह को फतेहाबाद के भट्टू कलां, शीतल गुलिया को पानीपत, ऋतु को कैथल के कलायत, मुकुल दहिया को रोहतक के महम और स्टालिन सिद्धार्थ सचदेवा को सिरसा के नाथूसरी चौपटा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवीर खटकड़ को करनाल का घरौंडा, सौरभ उपाध्याय को रेवाड़ी, अश्विनी कुमार को रोहतक का कलानौर, ईशान शर्मा को महेंद्रगढ़ का नांगल चौधरी, आदित्य श्योराण को हिसार का आदमपुर, शिखा को करनाल का निसिंग, आरती को फरीदाबाद का तिगांव, सिमरन को कैथल का पूंडरी, भारती को झज्जर, सचिन को महेंद्रगढ़ का सीहमा, फैनी को अंबाला का साहा ब्लॉक अलॉट किया गया है।

सचिन कुमार को सिरसा का ऐलनाबाद, अभिषेक आनंद को यमुनानगर का प्रतापनगर, मोनिका को करनाल, सत्येंद्र सिंह बैनीवाल को भिवानी का बवानी खेड़ा, विशाल आजाद को नूंह का नगीना, राघव को पंचकूला का बरवाला, प्रियंका रावत को फरीदाबाद, शुभम को अंबाला का शहजादपुर ब्लॉक दिया गया है।

Exit mobile version