Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पहले नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर नशे में किया दुष्कर्म और विरोध करने पर मार दी गोली , महिला PGI में भर्ती

रोहतक में रेप व विरोध करने पर महिला को गोली मारने वाले आरोपी 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तारी करने के दावे भी किए जा रहे हैं। जिसके लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। लेकिन घटना को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है और अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए। वहीं घायल महिला को रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला सीकर निवासी करीब 23 वर्षीय महिला रोहतक की एक कॉलोनी में रहती थी। जो घरों में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करती थी। इसी दौरान एक युवक ने महिला को खाना बनाने के लिए काम पर रखा। इसलिए उसने महिला को वीरवार शाम अपने यहां काम करने के लिए गांव बोहर में बुलाया। जब महिला वहां पर पहुंची तो आरोपी युवक अन्य तीन साथियों के साथ शराब पी रहा था।

शराब के नशे में चारों आरोपियों ने महिला के साथ अश्लील हरकत की और छेड़खानी भी। महिला से मारपीट करते हुए उसके साथ चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने दुष्कर्म का विरोध किया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली सीधी उसके पांव में जा लगी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने महिला के पांव में लगी गोली को निकाल ली है। वहीं अभी हालत भी स्थिर बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

– अर्बन एसस्टेट पुलिस थाना के SHO सुरेश कुमार ने बताया कि घायल महिला ने बयान में बताया कि उसे नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया और 4 युवकों ने शराब के नशे में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध किया तो उन्होंने गोली मार दी। पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म व गोली मारने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version