बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में सोमवार दाेपहर कार सवार सिक्योरिटी गार्ड सूरज की गाेली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दाेस्त के साथ कार में सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। बाइक सवार पांच युवकों ने कार काे घेरकर गोली चलाई। सिर में गोली लगाने से सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद तीनों हत्यारे सिक्योरिटी गार्ड व उसके साथी को उसी कार में डालकर भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर ही स्पीड ब्रेकर के कारण कार तेजी से उछली तो चलती कार से सूरज का दोस्त देवीलाल कूदकर भाग गया। रास्ते में सीएनजी खत्म होने पर हत्यारे कार को छोड़कर भाग गए।

मूल रूप बिहार का रहने वाला 22 वर्षीय सूरज बहादुरगढ़ की एक फैक्ट्री सिक्योरिटी गार्ड था। वह छोटूराम नगर में किराये के मकान में रहता था। परिवार बिहार में ही रहता है। सोमवार दोपहर सूरज अपने दोस्त देवीलाल के साथ कार में सीएनजी डलवाने के लिए टिकरी बॉर्डर (दिल्ली) जा रहा था। छोटूराम नगर में ही बाइकों पर आए पांच ने उनका रास्ता रोक लिया।

युवकों का किसी बात को लेकर सूरज से विवाद हुआ। इसके बाद एक युवक ने सूरज की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी, जिसमें उसकी माैके पर ही माैत हाे गई। बताया गया कि हत्यारों ने सूरज और उसके साथी देवीलाल को कार में डाल लिया और भागने लगे। विरोध करने पर देवीलाल को गोली मारनी चाही। इत्तफाक से पिस्टल की मैग्जीन निकल गई। इस बीच स्पीड ब्रेकर पर कार तेजी से उछलने पर कार का शीशा खोल देवीलाल बाहर कूद गया। शोर मचने पर भीड़ एकत्रित होती देख हत्यारे मौके से फरार हो गए। थोड़ी दूर पर ही सीएनजी खत्म होने पर कार बंद हो गई। इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए।

मृतक के दोस्त देवीलाल ने बताया कि सभी युवक नशे में धुत लग रहे थे। कुछ दूरी पर अचानक सीएनजी खत्म होने पर हत्यारे कार व सूरज के शव को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले सूरज का किसी को बात को लेकर एमआईई औद्योगिक क्षेत्र में कुछ दिन पहले युवकों से विवाद हुआ था। संभवत: उन्हीं युवकों ने सूरज की गोली मारकर हत्या की है। अभी पुलिस इसी मामले को हत्या से जोड़कर चल रही है, लेकिन पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कही सूरज का पुराना कोई और विवाद तो नहीं था। फिलहाल, हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच एसपी वसीम अकरम व डीएसपी अरविंद दहिया पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। वारदात के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। और न ही बदमाशों की पहचान हो सकी। मृतक सूरज के दो भाई व एक छोटी बहन है। पिता सेक्टर-16 में किसी फैक्ट्री में कार चलाते हैं। वहीं, सीआईए ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल भेज दिया। बिहार परिवार को सूचना दे दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!