रोहतक के गांव रिठाल फोगाट निवासी नरेंद्र ने घिलौड़ पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और पूर्व में गांव का पंच है। 31 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने पशुओं के प्लॉट में था। उनके प्लॉट में जो कमरा बना हुआ है, उसमें वह और उसकी पत्नी बैठे थे। इसी दौरान उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी। एक गोली तकत पर आकर लगी।
उन्होंने बताया कि जब वे वापस कमरे में आए तो कमरे की छत की तरफ देखा, जो सीमेंट टिनों से बनी थी। उस छत में एक होल (छेद) दिखाई दिया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश रखते हुए फायरिंग की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, एफएसएल व सीआईए टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रहे हैं।

