Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे सोते वक्त परिवार पर फायरिंग:2 बहनों को लगी गोलियां, पहले आरोपियों ने पिता के हाथ-पैर तोड़े थे

हरियाणा के जींद में रात को एक बजे घर के अंदर सो रहे परिवार पर फायरिंग की गई। इसमें 2 बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। दोनों को रोहतक PGI रेफर किया गया है।

परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ लड़कियों के पिता का झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।

परिजनों के मुताबिक इसी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग की। सफीदों शहर थाना पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात को एक बजे फायरिंग की घटना के बाद पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version